स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली,सफलता

 स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली,सफलता

स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली,सफलता

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित,मुस्कान अभियान' के अंतर्गत अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी  स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा अप.क्र. 219/2026, धारा 137(2) बी.एन.एस. के प्रकरण में गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गए।पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।कटनी पुलिस द्वारा “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की खोज और सुरक्षित वापसी हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिससे परिजनों के चेहरों पर पुनः मुस्कान लौटाई जा सके।

स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली,सफलता

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post