सिलौड़ी में भाजपा प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का भव्य स्वागत पार्टी पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधुओ ने स्वागत कर दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /उमरियापान:सिलौंडी में भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद के प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल पदाधकरियो, समाजजनों एवं सभी वर्गो के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सिलौंडी के बस स्टैंड में फूल-मालाओं से अभिनंदन एवं तिलक-वंदन कर उनका आत्मीय सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान सिलौडी स्थित पंचमुखी मंदिर प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।नेगई स्थित स्वागत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, सिलौड़ी सरपंच पंचो संतोष कुमार, भाजपा कार्यालय मंत्री विनोद राय, बच्चू निषाद आदि मंचासीन रहे।नेगाई मांझी समाज के सामाजिक भवन में अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम एवं निषादराज जी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बर्मन, मांझी, निषाद समाज के साथ साथ अन्य वर्गों वरिष्ठजनों, युवाओं और पार्टी पदाधिकारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार रखें।प्रदेश संयोजक श्याम निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाना चाहिए, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें । उन्होंने "सबका साथ, सबका विकास" की भावना के साथ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया ।सिलौंडी सरपंच पंचों संतोष कुमार बर्मन ने उपस्थित समाजजनों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है ।कार्यक्रम स्थल पर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, सरपंच पंचों संतोष कुमार, संतोष निषाद, किशोरा नकुल निषाद, भाजपा कार्यालय मंत्री विनोद राय, सौरव मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील साहू, शिकुमार मांझी, अरविंद तिवारी, सोनू दुबे, संतोष बर्मन, प्रवीण बर्मन सहित आदि वरिष्ठजन,युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संतोष बर्मन द्वारा किया गया।

