चार दशक की कर्मनिष्ठ सेवा को भावभीनी विदाई,सम्मान और शुभकामनाओं के साथ सेवानिवृत्त हुए सतीश शुक्ला

चार दशक की कर्मनिष्ठ सेवा को भावभीनी विदाई,सम्मान और शुभकामनाओं के साथ सेवानिवृत्त हुए सतीश शुक्ला

चार दशक की कर्मनिष्ठ सेवा को भावभीनी विदाई,सम्मान और शुभकामनाओं के साथ सेवानिवृत्त हुए सतीश शुक्ला

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में मंगलवार को प्रयोगशाला परिचारक श्री सतीश शुक्ला के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीना एवं गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। लगभग 38 वर्षों की निष्कलंक, समर्पित एवं कर्मनिष्ठ शासकीय सेवा के उपरांत 30 जून 2026 को वे सेवानिवृत्त हुए। महाविद्यालय परिवार ने उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।श्री शुक्ला ने अपनी शासकीय सेवायात्रा की शुरुआत 14 जून 1988 को शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में प्रयोगशाला परिचारक के रूप में की थी। इसके बाद 10 जुलाई 1990 को उनका स्थानांतरण शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में हुआ, जहां उन्होंने चार दशकों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी सेवाएं केवल नौकरी तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि कर्मठता, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का प्रेरणादायी उदाहरण बनीं।अपने सेवाकाल में श्री शुक्ला ने महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं के सुचारु संचालन, विद्यार्थियों के सहयोग तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से विश्वविद्यालय संबंधी जटिल कार्यों को त्वरित एवं सटीक ढंग से संपन्न करने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें महाविद्यालय परिवार में विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका सौम्य व्यवहार, सहयोगात्मक दृष्टिकोण और कार्य के प्रति समर्पण सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि श्री सतीश शुक्ला ने हर परिस्थिति में संस्थान के हित को सर्वोपरि रखते हुए उत्कृष्ट सेवाएं दीं। उनकी ईमानदारी, अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी तथा उनका योगदान महाविद्यालय के इतिहास में सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्री शुक्ला के गौरवपूर्ण सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज तथा परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजयकांत भारद्वाज ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. विमला मिंज ने व्यक्त किया। समारोह में श्री सतीश शुक्ला के परिजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यालयीन स्टाफ ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

चार दशक की कर्मनिष्ठ सेवा को भावभीनी विदाई,सम्मान और शुभकामनाओं के साथ सेवानिवृत्त हुए सतीश शुक्ला



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post