सुविधाओं की नई राह पर शिवाजी और जगजीवन राम वार्ड, लाखों के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ महापौर क्षेत्रीय पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में है भूमिपूजन संपन्न सड़कों के उन्नयन से मिलेगी राहत,मजबूत होगी वार्डों की आधारभूत संरचना

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी(07 जून)-विकास कार्यों के माध्यम से शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रयासों के तहत नगर निगम कटनी द्वारा शिवाजी वार्ड एवं जगजीवन राम वार्ड में लगभग 47 लाख रुपये की लागत से महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,क्षेत्रीय पार्षद प्रभा गुप्ता एवं फ़ामिदा आफताब चोखे भाई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रविवार को आयोजित भूमिपूजन के साथ दोनों वार्डों में सड़क एवं डामरीकरण कार्यों की शुरुआत हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर आवागमन सुविधा का लाभ मिलेगा।इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी,जयनारायण निषाद,सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी,पूर्व पार्षद आफताब चोखे भाई,एडवोकेट मनोज गुप्ता समाजसेवी विनीत जायसवाल सहित वार्ड वासियों की मौजूदगी रही।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नागरिकों ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी तथा लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

46.94 लाख रुपये की लागत से होंगे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य

भूमिपूजन अंतर्गत शिवाजी वार्ड में 10.37 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं जगजीवन राम वार्ड में विभिन्न सड़कों के उन्नयन के तहत एल.आई.जी. स्कूल तक सड़क निर्माण एवं डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन 36.57 लाख रुपये की लागत से किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा वार्डों के विकास को नई गति मिलेगी।

विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर रहेगा विशेष ध्यान — महापौर

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर के विकास को केवल निर्माण कार्यों की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता से भी आंका जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है जो सीधे तौर पर नागरिकों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाएं। महापौर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता अब होगी पूरी — श्रीमती प्रभा गुप्ता

शिवाजी वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रभा गुप्ता ने कहा कि संबंधित मार्गों के उन्नयन की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। अब कार्य प्रारंभ होने से नागरिकों को आवागमन में होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए आगे भी निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

सुविधाओं के साथ बढ़ेगा क्षेत्र का विकास और सौंदर्य — श्रीमती फमीदा आफताब

बाबू जगजीवन राम वार्ड की पार्षद श्रीमती फमीदा आफताब ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होती हैं। सड़क निर्माण एवं डामरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

विकास के साथ हरियाली बढ़ाने का भी प्रयास

भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात् महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी पहल करते हुए पौधरोपण किया।महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने और स्वच्छ एवं हरित शहर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

सुविधाओं की नई राह पर शिवाजी और जगजीवन राम वार्ड, लाखों के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ महापौर क्षेत्रीय पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में है भूमिपूजन संपन्न सड़कों के उन्नयन से मिलेगी राहत,मजबूत होगी वार्डों की आधारभूत संरचना

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post