साप्ताहिक बाजार निवार-पहाड़ी में निवार पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक कमल मौर्य व,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया के मार्गदर्शन तथा,थाना प्रभारी संजय दुबे,के मार्गदर्शन में निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र द्वारा अपने दलबल के साथ साप्ताहिक बाजार निवार-पहाड़ी में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना था।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाजार में उपस्थित व्यापारियों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी। लोगों को फर्जी कॉल,ओटीपी साझा करने,बैंक खाते की गोपनीय जानकारी देने, सोशल मीडिया हैकिंग,ऑनलाइन फ्रॉड तथा फर्जी लिंक से होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
निवार पुलिस ने नागरिकों को बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें। पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत उपयोगी हैं और इससे लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बच सकेंगे।
निवार पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल,संदेश या ऑनलाइन ऑफर पर विश्वास न करें तथा सतर्क रहकर सुरक्षित डिजिटल जीवन अपनाएं।फोटो कैप्शन:
साप्ताहिक बाजार निवार-पहाड़ी में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान आमजन को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देते निवार पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी।

