डीजीपी कैलाश मकवाना ने मंदसौर पुलिस की पीठ थपथपाई, ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम की सराहना

डीजीपी कैलाश मकवाना ने मंदसौर पुलिस की पीठ थपथपाई, ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम की सराहना,

डीजीपी कैलाश मकवाना ने मंदसौर पुलिस की पीठ थपथपाई, ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम की सराहना

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,मंदसौर (प्रिन्स गुर्जर)। प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पर मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने पुलिस टीम की सराहना की है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में नई आबादी थाना पुलिस द्वारा अवैध एमपी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर की गई प्रभावी कार्रवाई को डीजीपी ने प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए पूरी पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहनी चाहिए।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में मंदसौर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने इस सफलता का श्रेय नई आबादी थाना पुलिस सहित पूरी टीम की सतर्कता,मेहनत और समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंदसौर पुलिस की इस उल्लेखनीय सफलता से पुलिस विभाग का मनोबल बढ़ा है तथा आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।फोटो कैप्शन:

ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली मंदसौर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने मंदसौर पुलिस की पीठ थपथपाई, ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम की सराहना



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post