कलेक्टर श्री तिवारी ने किया बड़वारा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण टायर पायरोलिसिस प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्‍ट्री का लिया जायजा

कलेक्टर श्री तिवारी ने किया बड़वारा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण,
टायर पायरोलिसिस प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्‍ट्री का लिया जायजा,,

कलेक्टर श्री तिवारी ने किया बड़वारा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण टायर पायरोलिसिस प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्‍ट्री का लिया जायजा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी (05 जून) कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विकासखंड बड़वारा के औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्‍न प्लांट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बामनहगवां गांव में स्थापित टायर से कार्बन फ्यूल बनाने वाले पायरोलिसिस प्लांट का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने प्लांट में उपयोग की जा रही मशीनों, उत्पादन प्रक्रिया एवं टायर से बनने वाले विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विस्तार से चर्चा करते हुए प्लांट के संचालन, तकनीकी पहलुओं एवं कार्यप्रणाली को समझा।

इसके पश्चात कलेक्टर श्री तिवारी ने झरेला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए प्लांट प्रबंधन से चर्चा की तथा उत्पादन में आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान, उपसंचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षि‍त, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड एवं संबंधित अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री तिवारी ने किया बड़वारा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण टायर पायरोलिसिस प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्‍ट्री का लिया जायजा

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post