मुहर्रम पर्व को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ की समन्वय बैठक
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 23.06.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य द्वारा जिले के धर्मगुरुओं,ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था
यातायात व्यवस्थाओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। साथ ही मुहर्रम के दौरान जुलूस मार्ग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा की गई।अंत में सभी नागरिकों से शांति, भाईचारा एवं आपसी सहयोग बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं आवश्यक सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

