निवार पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर मामला दर्ज, मोटरसाइकिल जब्त
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी निवार पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक के विरुद्ध कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जून 2026 को चौकी निवार पुलिस द्वारा ग्राम निवार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZH 8635 का चालक गौरे सिंह (42 वर्ष), निवासी ग्राम सुनहरा, चौकी निवार, शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस को चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका परीक्षण ब्रीथ एनालाइजर मशीन से कराया गया,जिसमें उसके द्वारा शराब का सेवन किया जाना प्रमाणित हुआ।पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया तथा चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र सहित पुलिसकर्मी देवेश, मनीष कुमार एवं बकील, अरविंद, गौरव सेन, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है।

