बिलहरी पुलिस को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत मिली सफलता नाबालिग बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब,,
अपहरण कर इंदौर ले जाकर गलत काम करने वाले आरोपी को बिलहरी पुलिस ने भेजा जेल,,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/दिनांक – 07/06/2026पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया व थाना प्रभारी कुठला उप निरीक्षक के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 06/06/2026 को बिलहरी पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया व अपहरण कर इंदौर ले जाकर गलत काम (बलात्कार) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
दिनांक 24/05/2026 को प्रार्थी द्वारा थाना कुठला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री उम्र 16 वर्ष 8 माह की कक्षा 8वीं तक पढ़ी है दिनांक 24/05/2026 को घर के सभी सदस्य मूग काटने खेत चले गए थे खेत से घर वापस आए तो हमारी लड़की घर पर नहीं थी आस पड़ोस रिश्तेदारी मे तलाश पता साजी की गई, किन्तु उसका कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले कर गया है। रिपोर्ट पर 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश चौकी बिलहरी थाना कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना की गई उसी दौरान अपहृता के इंदौर में होने की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस टीम को तत्काल मामले की गम्भीरता से लेते हुए रवाना किया गया जहाँ से नाबलिग बालिका उम्र 16 वर्ष 8 माह को दस्तयाब किया व वैधानिक कार्यवाही उपरांत नाबलिग बालिका को परिजनों को सुपुर्द किया गया व
आरोपी को दिनांक 06/06/2026 को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जिला जेल कटनी दाखिल किया गया ।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः
चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पांण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राम सिंह, भरत विश्वकर्मा, संदीप भलावी,लव उपाध्याय,व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

