पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 01 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रगान "जन गण मन" एवं राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन किया गया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

