मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव: कटनी में उत्साहपूर्ण मतदान,एडवोकेट राजकुमारी जैन ने डाला पहला वोट

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के तहत आज जिला न्यायालय कटनी में मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है। अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने न्यायालय परिसर पहुंच रहे हैं।मतदान की शुरुआत जिला न्यायालय कटनी में अधिवक्ता एवं नगर निगम पार्षद श्रीमती राजकुमारी जैन द्वारा पहला वोट डालकर की गई। उनके पश्चात अधिवक्ता एवं नगर निगम पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कटनी के विशेष न्यायाधीश श्री अनुज कुमार मित्तल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जयप्रताप चढ़ार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतदान कराया जा रहा है।चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। अधिवक्ता समुदाय ने उम्मीद जताई है कि यह चुनाव बार काउंसिल को और अधिक सशक्त एवं अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला साबित होगा।

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव: कटनी में उत्साहपूर्ण मतदान,एडवोकेट राजकुमारी जैन ने डाला पहला वोट

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post