मानसून सत्र में अध्यादेश लाकर शिक्षकों के साथ न्याय करे सरकार (माननीय सांसद श्री बी. डी. शर्मा को राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन)

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ आगमन पर माननीय सांसद श्री बी.डी.शर्मा जी से राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर शिक्षक संवर्ग से जुड़े टीईटी पात्रता संबंधी मुद्दे पर विस्तृत वार्ता कर ज्ञापन सौंपा तथा शिक्षकों के साथ न्याय करने की मांग उठाई।प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महोदय को अवगत कराया कि वर्षों से सेवा दे रहे लाखों शिक्षक वर्तमान परिस्थितियों में टीईटी की अनिवार्यता के कारण असमंजस की स्थिति में हैं दशकों से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन कर रहे शिक्षकों के अनुभव,सेवा और योगदान को ध्यान में रखते हुए सरकार को मानवीय एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।संयुक्त मोर्चा ने मांग की कि आगामी मानसून सत्र में अध्यादेश लाकर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए अथवा लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को इससे मुक्त किया जाए, जिससे देश एवं प्रदेश के लाखों शिक्षकों तथा उनके करोड़ों परिजनों के भविष्य की रक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल शिक्षकों का नहीं,बल्कि शिक्षा व्यवस्था की स्थिरता एवं सम्मान का भी विषय है।सांसद महोदय को शिक्षकों की समस्याओं,चिंताओं एवं मांगों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया तथा इस विषय को केंद्र में प्रभावी ढंग से उठाने का अनुरोध किया गया।ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जे.पी.हल्दकार,रमाशंकर (राजू) तिवारी,संजय मिश्रा,अखिलेश पांडेय,त्रिलोक डेहरिया,कैलाशधर बड़गैया,रवि सिंह,संदीप परिहार, संजय मिश्रा सहित संयुक्त मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा,कटनी

मानसून सत्र में अध्यादेश लाकर शिक्षकों के साथ न्याय करे सरकार (माननीय सांसद श्री बी. डी. शर्मा को राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन)

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post