विश्व साइकिल दिवस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने देशवासियों को,दी शुभकामनाएं

विश्व साइकिल दिवस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने देशवासियों को,दी शुभकामनाएं,,

विश्व साइकिल दिवस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने देशवासियों को,दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है।

श्री विश्वकर्मा ने अपने संदेश में कहा कि नियमित साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, शारीरिक क्षमता बढ़ती है तथा प्रदूषण में कमी आती है। वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए साइकिल का उपयोग और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।

उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक साइकिल उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा साइकिल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

अंत में श्री विश्वकर्मा ने जिले के समस्त नागरिकों को विश्व साइकिल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

विश्व साइकिल दिवस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने देशवासियों को,दी शुभकामनाएं


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post