आदतन अपराधियों के घर पहुंची निवार चौकी पुलिस, संदिग्धों की ली टोह कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने विशेष अभियान, अपराधियों को दी सख्त हिदायत

आदतन अपराधियों के घर पहुंची निवार चौकी पुलिस, संदिग्धों की ली टोह,

कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने विशेष अभियान, अपराधियों को दी सख्त हिदायत,

आदतन अपराधियों के घर पहुंची निवार चौकी पुलिस, संदिग्धों की ली टोह कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने विशेष अभियान, अपराधियों को दी सख्त हिदायत

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चौकी निवार पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी संजय दुबे के निर्देशन में संपन्न हुई।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने चौकी निवार क्षेत्र के आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान गतिविधियों, आजीविका और सामाजिक व्यवहार की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें अपराध से दूर रहने, क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं होने की सख्त समझाइश दी गई।

पुलिस ने पूर्व में आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहे व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों, बाजारों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान की जांच भी की गई।

चौकी निवार पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

 पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

आदतन अपराधियों के घर पहुंची निवार चौकी पुलिस, संदिग्धों की ली टोह कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने विशेष अभियान, अपराधियों को दी सख्त हिदायत


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post