थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा नबालिग बालिका को कलैहरा थाना कैमोर जिला कटनी से लाकर किया दस्तयाब )
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 28 जून 2026 कटनी पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक,रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को अपहर्त बालिका को तलाश करने में मिली सफलता। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ’’आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत अधिक से अधिक अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन एवं उप पुलिस,रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व में बालिका के दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर थाना एनकेजे के अप. क्र. 333/26 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण मे थाना एन.के.जे. पुलिस टीम द्वारा कलैहरा थाना कैमोर जिला कटनी से अपहृत नाबालिग बालिका को पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत,सउनि केवल उर्इके,अजय सिंह,वंदना पथरिया . सायबर सेल,अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

