थाना उमरियापान पुलिस द्वारा 90 वर्षीय बृध्द को डायल 112 वाहन से सुरक्षित घर पहुंचाकर पेश की मानवता की मिशाल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/दिनांक 28.06.26 को एक 90 वर्षीय बृध्द रामचरण पिता धन्नी बर्मन निवासी बरौदा का जो कि पसीने से लथपथ पैदल पैदल लाठी लिये अपने घर बरौदा की ओर जा रहा था । थाना उमरियापान पुलिस द्वारा उक्त 90 वर्षीय बृध्द को देखकर डायल 112 में प्रेमपूर्वक बैठाया एवं जलपान कराया गया बाद उससे नाम पता पूछकर उसके घर पर सुरक्षित छोडा गया । घर में पूछताछ करने पर पता चला कि बृध्द कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार है और घर से बिना बताये कहीं भी चला जाता है ।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप.निरी. महेन्द्र जायसवाल,आशीष झारिया एवं डायल 112 पायलट इन्द्रराज पौराणिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही

