कटनी,समाज,सेवी एवं भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता सुशील डोड़नी के जन्मदिन पर जिले,वासियों ने दीं शुभकामनाएं,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के,ऊर्जावान कार्यकर्ता सुशील डोड़नी के जन्मदिन के अवसर पर जिलेभर से शुभचिंतकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर उनके निवास सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुशील डोड़नी लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों,जनहित के कार्यों तथा संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हैं, जिसके कारण क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है।
जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने मिठाई वितरित कर खुशियां मनाईं तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। शुभकामना देने वालों ने ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते हुए जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की शुभेच्छा व्यक्त की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,सामाजिक संगठन के पदाधिकारी,मित्रगण एवं जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

