कटनी,पत्रकार को धमकी दिए जाने के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन,सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

कटनी,पत्रकार को धमकी दिए जाने के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन,सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

कटनी,पत्रकार को धमकी दिए जाने के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन,सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी। विंध्यलोकवाणी न्यूज़ के पत्रकार विकास श्रीवास्तव को कथित रूप से जान से मारने की धमकियां मिलने के विरोध में कटनी जिले के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि विगत दिनों विंध्य लोकवाणी न्यूज में बरही स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट से संबंधित एक समाचार प्रकाशित किया गया था। आरोप है कि उक्त समाचार के प्रकाशन के बाद रेस्टोरेंट संचालक एवं उसके सहयोगियों द्वारा पत्रकार विकास श्रीवास्तव और उनके परिवार पर खबर हटाने का दबाव बनाया जा रहा है तथा कथित रूप से फोन और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकियां दी जा रही हैं।पत्रकारों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ व्यक्तियों ने पत्रकार के परिजनों से संपर्क कर खबर हटाने के लिए दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। साथ ही अज्ञात नंबरों से भी धमकी भरे कॉल आने की बात कही गई है।ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पत्रकार विकास श्रीवास्तव एवं उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में किसी भी पत्रकार को समाचार प्रकाशन के कारण धमकी या दबाव का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।पत्रकार साथियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समाचार प्रकाशन के कारण किसी पत्रकार को धमकाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं स्वतंत्र पत्रकारिता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई करने की अपेक्षा व्यक्त की है।नोट: उक्त आरोप ज्ञापन में लगाए गए हैं। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पुलिस जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

कटनी,पत्रकार को धमकी दिए जाने के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन,सुरक्षा और कार्रवाई की मांग



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post