थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम खिरहनी से चोरी हुई कार को किया बरामद,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी / पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,अति पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या के कुशल निर्देशन एवं आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम खिरहनी से चोरी हुई कार को किया बरामद।
दिनांक 10/06/2026 को फरियादी हिमांशु पटेल पिता हरेंद्र कुमार पटेल निवासी ग्राम खिरहनी थाना स्लीमनाबाद ने रिपोर्ट किया कि मै उपरोक्त पते पर रहता हूँ। ग्राम खिरहनी मे मोबाइल की दुकान चलाता हूँ। दिनांक 24/05/26 को मेरी सफेद रंग की रीनॉल्ट ट्राइबर कार क्रमांक MP20 ZF 2427 खिरहनी स्थित घर के बाहर खड़ी थी जो दिनांक 25/05/2026 को मेरे पिताजी सोकर उठे तो देख के घर के बाहर कार नहीं खड़ी थी बीती रात कोई अज्ञात चोर घर के बाहर से गाड़ी चोरी कर के ले गया है कार की कीमत करीबन 3,00,000/- रुपये के आसपास होगी । अपनी कार के आसपास तलाश किया नहीं मिली सो रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे । रिपोर्ट पर अपराध क्र 368/2026 धारा 303(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना सफेद रंग की रीनॉल्ट ट्राइबर कार क्रमांक MP20 ZF 2427 को लावारिस हालत मे तिहारी पुलिया के पास थाना स्लीमनाबाद से बरामद किया गया अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी जारी है ।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उनि सिद्धार्थ राय, तेजप्रकाश सिंह,आर रोहित पाटकर, सैनिक राजकुमार परोहा,की सराहनीय भूमिका रही।

