"बिलहरी पुलिस की त्वरित दबिश – सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार"
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला प्रभारी अखिलेश दाहिया के नेतृत्व और चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा अवैध जुआ–सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही की गई।दिनांक 18/06/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चौकी बिलहरी के ग्राम करहिया कला में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी काट रहा है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी
संजू नरगडिया निवासी करहिया कला संजू उर्फ संजय पिता गुंडा नरकड़िया उम्र 42 वर्ष निवासी करहिया कला थाना कुठला का होना बताया गया। उसके कब्जे से 02 नग सट्टा पट्टी,01 डॉट पेन, ₹310 नगद जप्त किए गए।

