कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी एवं एक विधि उल्लंघनकारी बालक पुलिस की गिरफ्त में

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 19 जून 2026,पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा  के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में दिनांक 18/06/2026 के रात्रि में कुठला पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान पिलौंजी मोड़ ग्राम पिलौंजी में आदर्श कुशवाहा पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष निवासी कन्हवारा थाना कुठला का संदिग्ध हालत में मिला जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्टल मिली जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा क्षेत्र के अलग अलग स्थान ट्रांसपोर्ट नगर, इन्द्रानगर पुल के पास से आरोपी अनुराग पटेल पिता शिवकुमार पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी कुठला बस्ती थाना कोतवाली व आर्यन निषाद पिता कमलेश निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी खिरहनी फाटक थाना कोतवाली कटनी के कब्जे से दो नग धारदार चाकू को जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया तथा तथा इन्द्रानगर बैंकटेस धर्मशाला के पास से एक नाबालिग विधि उल्लंघनकारी बालक उम्र 17 वर्ष के कब्जे से धारदार चाकू को जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया है । सभी के विरुद्ध पृथक पृथक अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जप्ती – एक नग पिस्टल एवं तीन नग धारदार चाकू 

 पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका

 थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, अनिल यादव, सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान अजय यादव,शिवशंकर दुबे, ताहिर खान,रामेश्वर सिंह, राहुल मिश्रा, आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति,पुष्पेन्द्र त्रिपाठी,प्रभाकर सिंह, एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी एवं एक विधि उल्लंघनकारी बालक पुलिस की गिरफ्त में

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post