लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का उपवास,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का किया विरोध

 लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का उपवास,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का किया विरोध

लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का उपवास,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का किया विरोध

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर किए गए इस प्रहार के विरुद्ध अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।उपवास कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में जिस प्रकार से झूठ, षड्यंत्र और राजनीतिक दुर्भावना का सहारा लेकर विपक्ष की मजबूत आवाज को दबाने का प्रयास किया गया, वह लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को समान अवसर मिलना चाहिए। यदि चुनावी प्रक्रियाओं को प्रभावित कर विपक्ष की भागीदारी को बाधित किया जाता है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसी के विरोध में कांग्रेसजनों ने उपवास कर लोकतंत्र एवं संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, राजा जगवानी,विजय पटेल ,राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, विवेक पांडे, कमल पांडे, मोसुफ अहमद बिट्टू, मंगल सिंह, नारायण निषाद, रंजीत सिंह, श्याम यादव, कल्लू दास बैरागी,विनीत जायसवाल, राजकुमार विश्वकर्मा, सुशील जायसवाल, अजय कोल, सचिन गर्ग,रमेश अहिरवार, दिलदार खान, इमरान खान, मनीष केवट, सोनू चौहान, अर्जुन सिंह, विजय, कल्पना पाठक, रूपा तिवारी, सुमन रजक, दुर्गावती कोल, साहिल, शकील, मनोज वर्मा, समर सिंह एवं हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।उपस्थित कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, संविधान के सम्मान एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का उपवास,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का किया विरोध



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post