विकास की ओर एक और बड़ा कदम, वीर सावरकर वार्ड में 60.18 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न जल निकासी व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, नाली-पुलिया निर्माण एवं विद्यालय भवन से क्षेत्र की समस्याएं होंगी दूर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (5 जून) – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम कटनी द्वारा वीर सावरकर वार्ड में विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के समन्वित प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्री राजेश भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगभग 60.18 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन कर किया गया।कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, पार्षद शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद पार्वती निषाद, मछुआरा संघ प्रदेश संयोजक श्याम निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने वार्ड में स्वीकृत विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के लिए आभार व्यक्त किया।

60.18 लाख रुपये से होंगे ये महत्वपूर्ण निर्माण कार्य

भूमिपूजन अंतर्गत वीर सावरकर वार्ड में 15 लाख रुपये की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य, 26.38 लाख रुपये की लागत से आधारकाप अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाली निर्माण कार्य सहित 18.80 लाख रुपये की लागत से संत रविदास नगर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा वर्षाकाल में होने वाली समस्याओं से नागरिकों को राहत मिलेगी, साथ ही विद्यालय भवन निर्माण से शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

हर वार्ड तक सुविधाएँ पहुँचाना हमारा संकल्प — महापौर

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि मजबूत आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रयास भी समान रूप से आवश्यक हैं। इसी सोच के अनुरूप नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के साथ-साथ वृक्षारोपण अभियानों को भी निरंतर गति दी जा रही है।

जनहित में विकास कार्यों की गति निरंतर जारी — पार्षद श्री भास्कर

क्षेत्रीय पार्षद श्री भास्कर ने कहा कि वीर सावरकर वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नाली, पुलिया एवं विद्यालय भवन निर्माण कार्यों से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा तथा रहवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वार्ड के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया पौधारोपण

भूमिपूजन के पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

विकास की ओर एक और बड़ा कदम, वीर सावरकर वार्ड में 60.18 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न जल निकासी व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, नाली-पुलिया निर्माण एवं विद्यालय भवन से क्षेत्र की समस्याएं होंगी दूर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post