कटनी के माधव नगर मे युवक से 5 हजार की राशि रंगदारी से,मांगने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

 कटनी के माधव नगर मे युवक से 5 हजार की राशि रंगदारी से,मांगने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

कटनी के माधव नगर मे युवक से 5 हजार की राशि रंगदारी से,मांगने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की शिकायत पर चार आरोपितों के विरुद्ध रंगदारी करने वा,गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 14-15 जून 2026 की दरमियानी रात वह अपने कुछ साथियों के साथ घर के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपित करन बिहारी अपने साथियों योगेश भकतानी, गुलवेन्द्र सिंह एवं प्रवीण उर्फ गोला परसवानी सहित अन्य लोगों के साथ कार से वहां पहुंचे।शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए 5 हजार रुपये की मांग की तथा कथित रूप से हाईकोर्ट में जमानत प्रकरण में आपत्ति लगाने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपितों के पास हथियारनुमा वस्तुएं थीं, जिससे भयभीत होकर वह एक परिचित के घर में चला गया और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई।घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में शिकायतकर्ता ने अपने साथ मौजूद कई लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। फरियादी ने बताया कि आवश्यक कार्य से बाहर जाने के बाद उसने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। मामले की विवेचना जारी है तथा पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कटनी के माधव नगर मे युवक से 5 हजार की राशि रंगदारी से,मांगने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post