जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनी महापौर जनसुनवाई 38 आवेदनों पर हुई सुनवाई, महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी, 09 जून। नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं एवं मांगें लेकर पहुंचे। प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुई जनसुनवाई में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की। इस दौरान निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहे, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़े तथा कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता से हुई सुनवाई

जनसुनवाई में पेयजल, सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, राजस्व, अतिक्रमण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं। महापौर श्रीमति सूरी  ने प्रत्येक आवेदन पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

नागरिक सहभागिता से होगा समस्याओं का प्रभावी समाधान-महापौर

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। नगर निगम प्रशासन आमजन की सुविधा एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है तथा प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से महापौर जनसुनवाई का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं एवं सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए नागरिक जनसुनवाई में सहभागिता करें, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनी महापौर जनसुनवाई 38 आवेदनों पर हुई सुनवाई, महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post