33 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजभान सिंह को भावभीनी विदाई

 33 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजभान सिंह को भावभीनी विदाई,

33 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजभान सिंह को भावभीनी विदाई

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी, 31 मई 2026। जनपद पंचायत कटनी में 33 वर्षों तक उत्कृष्ट, निष्ठापूर्ण एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजभान सिंह के सेवानिवृत्त होने पर होटल अरिंदम में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों,कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उनके उल्लेखनीय सेवाकाल की सराहना की।

कार्यक्रम में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह तथा जनपद पंचायत रीठी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एन. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजभान सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा,ईमानदारी और अनुशासन का परिचय देते हुए विभागीय कार्यों को नई दिशा प्रदान की। उनका व्यवहार सदैव सहयोगात्मक एवं प्रेरणादायी रहा, जिससे उन्होंने सहकर्मियों और समाज के बीच विशिष्ट पहचान बनाई।

समारोह में उपस्थित

अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री सिंह को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर राजभान सिंह ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राज म्यूजिकल उमरिया एवं अंजली सिंह दहिया द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। मधुर गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में जिला जज रीवा जितेंद्र नारायण सिंह,जज उमरिया पल्लवी सिंह,जज रीवा आशुतोष प्रताप सिंह,जज उमरिया आशीष सिंह, तहसीलदार जयसिंहनगर सुषमा धुर्वे, वरिष्ठ अध्यापक रीना सिंह, सेवानिवृत्त डीएफओ एम.एस. भागतिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राजभान सिंह के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन

अवधेश दाहिया (पीसीओ) द्वारा किया गया। समारोह भावनात्मक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ,जहां उपस्थित लोगों ने राजभान सिंह की सेवाओं को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

33 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजभान सिंह को भावभीनी विदाई


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post