स्वर्गीय पार्षद ईश्वर बहरानी के सपनों को मिला विस्तार, आचार्य कृपलानी वार्ड में 28 लाख से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ परिवारजनों के कर-कमलों से हुआ भूमिपूजन, महापौर एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रखी गई आधारशिला

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (7 जून) – नगर के अधोसंरचनात्मक विकास को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को आचार्य कृपलानी वार्ड में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, एमआईसी सदस्यों एवं अन्य पार्षद-जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगभग 28.06 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर भूमिपूजन स्वर्गीय पार्षद ईश्वर बहरानी के परिवारजनों एवं गणमान्य नागरिकों रूपचंद बहरानी, चमनलाल आनंद, पीतांबर टोपनानी सौरभ बहरानी एवं रोहित बहरानी के कर-कमलों से संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुमन राजू माखीजा, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, गोविंद चावला, पूर्व पार्षद राजू माखीजा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इन विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

भूमिपूजन के अंतर्गत डायमंड स्कूल के पीछे विकास इंडस्ट्रीज तक 7.72 लाख रुपये की लागत से आर.सी.सी. सड़क निर्माण कार्य, मुख्य मार्ग निरंकारी भवन से तोलतराम कलवानी के घर तक 4.05 लाख रुपये की लागत से सी.सी. नाली निर्माण कार्य तथा पोपटानी गली से कुम्हार मोहल्ला साईं मंदिर मोड़ तक 16.29 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी तथा नागरिकों को बेहतर आवागमन एवं जल निकासी व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

जनसेवा और विकास के लिए सदैव याद किए जाएंगे स्वर्गीय पार्षद श्री बहरानी

कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वर्गीय पार्षद श्री बहरानी के जनसेवा कार्यों एवं क्षेत्र के विकास के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि उन्होंने हमेशा वार्डवासियों की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बनाया और विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके आकस्मिक निधन से वार्ड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि खो दिया, लेकिन उनके द्वारा शुरू किए गए विकास के संकल्प आज भी लोगों के बीच जीवित हैं।

स्वर्गीय पार्षद ईश्वर बहरानी की विकास सोच को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि — महापौर

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि स्वर्गीय ईश्वर बहरानी ने आचार्य कृपलानी वार्ड के विकास के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना और क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हम सभी का दायित्व है। नगर निगम प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है तथा नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड के विकास को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम के अंत में महापौर एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से अपेक्षित इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड की तस्वीर बदलेगी और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

स्वर्गीय पार्षद ईश्वर बहरानी के सपनों को मिला विस्तार, आचार्य कृपलानी वार्ड में 28 लाख से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ परिवारजनों के कर-कमलों से हुआ भूमिपूजन, महापौर एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रखी गई आधारशिला

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post