थाना एन.के.जे. पुलिस की बडी सफलता- 24 घंटे के अंदर लूट के अज्ञात लुटेरो को गिरफ्तार कर,भेजा जेल पैसो के लिये तीनो दोस्त मिलकर लूट की घटना को दिया अंजाम
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन एवं रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे थाना प्रभारी को मिली सफलता। दिनांक 11-06-2026 को प्रार्थी अभिषेक रजक पिता कमलेश रजक उम्र 23 साल निवासी ग्राम हीरापुर कौडिया थाना एन.के.जे. कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की मै अपनी मोटर साइकिल से अकेला अपने घर हीरापुर कौडिया जा रहा था नर्मदा वेयर हाउस मोड पर तीन अज्ञात व्यक्ति जो मुह पर सफेद गमछा बाधे हुये थे । तीनो ने मेरा रास्ता रोककर चाकू दिखाकर मेरे साथ मारपीट कर ,मेरी पेंट की जेब से मेरा मोबाइल छीन लिया और मेरा मोटर सार्इकिल लेकर भाग गये प्रार्थी अभिषेक रजक की रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 296(बी),126(2),309 (4),309(6),351(3),61(2) बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
सूचना,पर पुलिस की,कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे ,एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे गठित थाना एन.के.जे. पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर संदेही गुलशन चौधरी निवासी गाताखेडा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किये जिसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने दो अन्य साथी करन रैकवार निवासी पोस्ट आफिस मुख्य डाकघर के सामने थाना कोतवाली कटनी एवं दीपांशु सेन निवासी केलवारा फाटक कटनी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किये जिसमे तीनो ने घटना दिनांक को लूट की घटना करना स्वीकार किया। गुलशन चौधरी के कब्जे से लूट की गयी मोटर सार्इकिल ,आरोपी दीपांश सेन से घटना मे प्रयोग की गयी स्वयं की मोटर सार्इकिल व लूट किया गया मोबार्इल एवं आरोपी करण रैकवार से घटना मे प्रयोग की गयी चाकू जप्त की गर्इ है। तीनो आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी मे पेश कर जिला जेल कटनी भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1) गुलशन चौधरी पिता स्व. चुन्नी लाल चौधरी निवासी ग्राम गाताखेडा थाना एन.के.जे. जिला कटनी (2) करन रैकवार पिता अनूप रैकवार उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं. 24 र्इश्वरी पुरा वार्ड थाना कोतवाली जिला कटनी(3) दिपांशु उर्फ दिपांश उर्फ सागर सेन पिता दीपक सेन उम्र 23 साल निवासी नदी पार कैलवारा मोड थाना कोतवाली जिला कटनी
बरामद शुदा मशरूका
एक मोबाइल फोन वीवो कंपनी , मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स कुल कीमती 112000 रुपये घटना मे प्रयुक्त वाहन, एक मोटर सार्इकिल
पुलिस कार्यवाही में इनकी रहीसराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत, सउनि विष्णुदत्त शुक्ला , सउनि सहपाल परतेती,शैलेष दमोहिया,आरिफ हुसैन,अर्पित पटेल,जज कुमार,राजेश काछी साइबर सेल से अमित श्रीपाल ,शुभम गौतम,अजय शंकर साकेत की सराहनीय भूमिका रही।

