जिला,उज्जैन,के,नरवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,उज्जैन। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरवर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालखंदा टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान नरवर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ आरोपियों की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहेल निवासी देवास एवं मदीन निवासी उज्जैन के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

