कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 158 आवेदकों की समस्याएं

 कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 158 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 158 आवेदकों की समस्याएं

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी (02 जून),कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से यहां पहुँचे 158 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वाइकर, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान खल्‍वारा बाजार कैमोर निवासी पुनीत केवट ने अपने साथ हुये साइबर फ्रॉड की शिकायत करते हुये बताया कि 25 मई 2026 को बिना किसी ओटीपी या पासवर्ड शेयर किए मेरे बैंक खातों और एयरटेल पेमेंट बैंक से कुल 2 लाख 24 हजार की अवैध निकासी कर ली गई है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने त्वरित जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी को निर्देश दिए।इसी प्रकार तहसील स्‍लीमनाबाद के रहने वाले 64 वर्षीय बुजुर्ग मेलचन्‍द्र साहू ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू कराने का आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ को पात्रतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये। वहीं ग्राम कौड़िया के निवासियों ने सामूहिक रूप से आवेदन देते हुये बताया कि वे विगत 20 वर्षों से शासकीय भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के कुछ दबंग लोग गुंडागर्दी के दम पर उनकी जमीन से उन्हें बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने तहसीलदार स्लीमनाबाद को निर्धारित समय-सीमा में आवश्‍यक कार्यवाही कर शिकायत का निराकरण के निर्देश दिए।जनसुनवाई में तहसील स्लीमनाबाद के ग्राम पंचायत पडरभटा निवासी सुखदेव पिता छोटेलाल डुमार ने आवेदन देकर बताया कि वह एक अत्यंत गरीब दैनिक मजदूर है। उनका कच्चा मकान 2024 की बारिश में जीर्ण-शीर्ण हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। मेरे पास आय का कोई दूसरा स्त्रोत नहीं है इसलिए मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलायें। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला पंचायत सीईओ को पात्रतानुसार आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 158 आवेदकों की समस्याएं



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post