कटनी में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई,10 मेडिकल स्टोर्स को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस अनियमितताओं पर सख्ती, संतोषजन जवाब न मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड या रद्द करने की चेतावनी

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी।जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 

10 मेडिकल स्टोर्स

को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान *औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली 1945 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। संबंधित स्टोर संचालकों को निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

जांच में सामने आईं प्रमुख कमियां

पंजीकृत फार्मासिस्ट की निगरानी के बिना दवाओं की बिक्रीग्राहकों को बिल या कैश मेमो जारी न करना  अनुसूची H, H-1 एवं X की दवाओं के रिकॉर्ड का अभाव - खरीद-बिक्री संबंधी रिकॉर्ड का उचित संधारण न करना  स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मरीजों को सही दवा, उचित मूल्य और सुरक्षित उपचार मिलना उनका मौलिक अधिकार है। ऐसे में मेडिकल स्टोर्स पर नियमित निगरानी और निरीक्षण अत्यंत आवश्यक है।

इन स्टोर्स को मिला नोटिस

1. साईं मेडिकल एंड जनरल स्टोर, हरदुआ  2. नवीन मेडिकल स्टोर, रीठी  3. अनिका मेडिकल एंड जनरल स्टोर, देवगांव  4. संदीप मेडिकल स्टोर, बहोरीबंद,5.प्रकाश मेडिकल,6.आदित्य मेडिकल, बहोरीबंद  7. गौतम मेडिकल 8.गणेश मेडिकल 9.मोहित मेडिकल एंड जनरल स्टोर,पिपरोंध  10. माहिर मेडिकल एंड जनरल स्टोर, निवार पहाड़ी  औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसका उद्देश्य दवा व्यवसायियों को परेशान करना नहीं, बल्कि नियमों का पालन सुनिश्चित कर जनता को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। विभाग निर्धारित समय सीमा में प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।

जनता की अपेक्षा

कटनी जिले का हर मरीज यह विश्वास कर सके कि उसे जो दवा मिल रही है, वह सही, सुरक्षित और मानकों के अनुरूप है। प्रशासन की यह पहल ईमानदार दवा व्यवसायियों का सम्मान बढ़ाएगी और मरीजों के स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।यह समाचार जिला प्रशासन और औषधि विभाग के आधिकारिक बयान पर आधारित है।

कटनी में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई,10 मेडिकल स्टोर्स को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस अनियमितताओं पर सख्ती, संतोषजन जवाब न मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड या रद्द करने की चेतावनी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post