NEET पेपर लीक:एनएसयूआई का झालमुड़ी बेंचकर अनोखा प्रदर्शनमोदी सरकार में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग।NTA को भी घेरा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।हाल ही में NEET का पेपर लीक होने से आक्रोशित कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने कचहरी चौक में अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया एवं आम राहगीरों को झालमुड़ी बांटी।एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक के नेतृत्व में छात्रों ने डाक्टर की ड्रेस,हाँथों में डिग्री एवं तख्तियां पकड़ कर ठेले में झालमुड़ी बेंचकर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने बताया कि आज भाजपा सरकार में शिक्षित युवा झालमुड़ी बेंचने को मजबूर है,सांकेतिक प्रदर्शन से सरकार को जगाने का कार्य किया गया है एवं शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई है।पिछले सात वर्षों में 70 बार देश में पेपर लीक हुए है।उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल एग्ज़ाम्स को कमर्शियल एग्जाम में बदल दिया गया है,लगभग 23 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ चुका है,पेपर लीक की घटना के बाद से कई छात्रों के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है।सरकार को जिम्मेदारी तय करनी चाहिए जांच की एक टाइमलाइन तय होनी चाहिए एवं सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की निगरानी में जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा जल्द होनी चाहिए,NTA भी अपना काम ज़िम्मेदारी से नहीं कर रही है,सारा काम आउटसोर्स के माध्यम से हो रहा है।पूरा सिस्टम अमीरों के लिए बनाया गया है,गरीब और होनहार बच्चों से सरकार को कोई सरोकार नहीं है ।प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन,कमल पांडेय,आनंद पटेल,राकेश गुड्डू द्विवेदी,विनीत जयसवाल,सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह,चोखे भाई,शशांक गुप्ता,सूर्यकांत कुशवाहा,अभिषेक प्यासी,प्रिंस वंशकार,देवी दीन गुप्ता,राहुल पटेरिया,कपिल रजक,विजय मंगल चौधरी,अवध यादव,राघवेंद्र सिंह,प्रिंस गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,नारायण निषाद,संदीप हाड़ा,सौरभ पांडेय,शैख़ शाहिद,बिट्टन तिवारी सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NEET पेपर लीक:एनएसयूआई का झालमुड़ी बेंचकर अनोखा प्रदर्शनमोदी सरकार में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग।NTA को भी घेरा

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post