जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने थाना माधव नगर को केंद्र में रखकर अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा चलाया गया कांबिंग गश्त अभियान थाना माधव नगर की अलग-अलग बीट में कार्यवाही हेतु हेतु सात टीमों का किया गया गठन प्रत्येक टीम में निरीक्षक,उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों ने दिया कार्यवाही को अंजाम।

थाना माधव नगर में 170 से अधिक पुलिस बल एकत्रित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई ब्रीफिंग एवं कार्रवाई हेतु  दिए दिशा निर्देशथाना माधव नगर में दर्ज दो या दो से अधिक अपराधों में संलिप्त 50 आदतन अपराधियों से की गई पूछताछ, अपराधियों के भरे गये डोजियर,दी गई सख्त चेतावनी।50 से अधिक वारंटी हुए गिरफ्तार, अग्रिम कार्यवाही जारी कुछ अपराधियों ने पुलिस से प्रभावित होकर चुना यातायात सुरक्षा का मार्ग, स्वेच्छा से सड़क सुरक्षा एवं यातायात थाने में आगे आकर सेवाएं देने की, की पेसकस

जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने थाना माधव नगर को केंद्र में रखकर अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस द्वारा चलाया गया कांबिंग गश्त अभियान थाना माधव नगर की अलग-अलग बीट में कार्यवाही हेतु हेतु सात टीमों का किया गया गठन प्रत्येक टीम में निरीक्षक,उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों ने दिया कार्यवाही को अंजाम।

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /जिले में अपराध पर पूर्ण नियंत्रण एवं अपराधियों पर सख्त कार्यवाही एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही  की जा रही है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में,कटनी पुलिस द्वारा दिनांक 01 एवं 02 मई 2026 की दरम्यानी रात एक विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गस्त अभियान संचालित किया गया। अभियान का मुख्य केंद्र बिंदुवं थाना माधव नगर था। जिसके अंतर्गत सभी बीटो में अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कम्बिंग गस्त अभियान चलाया गया ए।सर्वप्रथम थाना माधवनगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ  संतोष डेहरिया  द्वारा,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया , डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा, रक्षित निरीक्षक  संध्या राजपूत की उपस्थिति में  शहर के सभी थाना प्रभारियों ,चौकी प्रभारियों द्वारा रणनीति तैयार कर पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। कटनी पुलिस द्वारा रात्रि भर कांबिंग गस्त अभियान चलाया गया जिसमें शहर के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, थानों की बीट प्रभारी सहित 170 से अधिक दलबल शामिल रहा। इस अभियान के दौरान थाना माधव नगर में दर्ज फरार, आदतन अपराधी, वांछित एवं संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु कुल सात टीमों का गठन किया गया, जिसमें निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल रहे। अलग-अलग टीमों को अलग-अलग बीटों में कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में सीएसपी कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा सहित जिले के 15 थाना प्रभारियों ने 170 से अधिक पुलिस बल के साथ स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कार्रवाई की।अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 50 स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया एवं 51 से अधिक निगरानी बदमाशों एवं सूचीबद्ध गुण्डों की सघन चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा आवश्यकतानुसार सख्त चेतावनी दी गई।थाना माधव नगर में दर्ज, दो या दो से अधिक अपराधों में संलिप्त अपराधियों, आदतन अपराधियों को बुलाकर चेक किया गया, उनके डोजियर भरे गए, अपराध की दुनिया के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई। तथा उन्हें अपराध को छोड़कर एक अच्छे नागरिक बनने हेतु कटनी पुलिस द्वारा प्रोत्साहित किया गया। आश्चर्यजनक बदलाव देखते हुए कुछ आदतन अपराधियों ने अपराध का रास्ता छोड़कर, यातायात सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, का मार्ग स्वयं आगे आकर चुना, उन्होंने थाना यातायात में स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देने की पेशकश की।

कांबिंग गस्त के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही :

 गिरफ्तारी वारंटी – विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी प्रकरणों में कुल 36 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।स्थाई वारंटी – विभिन्न प्रकरणों में जारी 14 स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी की गई।गुंडा चेकिंग – कुल 25 गुण्डों के निवास स्थानों पर जाकर चेकिंग की गई।

 निगरानी बदमाश – 26 निगरानी बदमाशों के घरों पर अचानक 

दबिश देकर सत्यापन किया गया।जिला बदर की चेकिंग- कांबिंग गस्त के दौरान 03 जिला बदर अपराधियों की चेकिंग की गई।विभिन्न क्षेत्रों से आए 17 मुसाफिर चेक कर मुसाफिर रजिस्टर में इंद्राज किए गए। कटनी पुलिस द्वारा कटनी के सभी वित्तीय संस्थानों ,बैंक एटीएम को रात्रि में चेक किया गया।कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन एवं मुड़वारा स्टेशन, सलैया स्टेशन,बस स्टैंड पर सतत निगाहें रख कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

अवैध शराब परिवहन/विक्रय अवैध शराब परिवहन

 विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर सेवन के विरुद्ध 02 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।आर्म्स एक्ट-सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार रखे पाए जाने पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।संमंस एवं जमानती वारंट – अभियान के दौरान 28 जमानती वारंट एवं 43 संमंस तामील किए गए।

 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई

रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। एवं 34 चालान मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में किए गए।धारा 170 बीएनएसएस – शांति भंग की आशंका पर 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।धारा 126, 135 बीएनएसएस – शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 45 प्रकरणों में 45 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई धारा 129 बीएनएसएस – 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।कटनी पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों को चेक कर सख्त हिदायत दी गई। एवं अपराधियों के डोजियर भरे गए।

 पुलिस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी माधव नगर संजय दुबे,थाना प्रभारी कोतवाली,राखी पांडे,थाना प्रभारी कुठला,राजेंद्र मिश्रा,थाना प्रभारी रंगनाथ अरुण पाल सिंह,चौकी प्रभारी झिझरी  राजेश दुबे सहित कई कर्मचारी अधिकारी शामिल रहे पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संपूर्ण जिले में  सख्त कानून व्यवस्था बनाए रखने ,अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु कटनी पुलिस द्वारा कांबिंग गस्त की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने थाना माधव नगर को केंद्र में रखकर अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस द्वारा चलाया गया कांबिंग गश्त अभियान थाना माधव नगर की अलग-अलग बीट में कार्यवाही हेतु हेतु सात टीमों का किया गया गठन प्रत्येक टीम में निरीक्षक,उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों ने दिया कार्यवाही को अंजाम।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post