कटनी,माध्यमिक विद्यालय भानपुर नंबर 2 में पदस्थ माध्यमिक शिक्षिका लिली शालिनी जोसेफ की सेवा,निवृत्ति पर सम्मान,समारोह आयोजन,,
विद्यार्थी-विद्यालय हितार्थ समर्पित व्यक्तित्व: शिक्षिका शालनी जोसेफ का सेवानिवृत्ति समारोह,,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /सदा अपने कर्तव्यों,दायित्वों के निर्वहन एवं अनुशासन की सशक्त पहचान रहीं,विद्यार्थी एवं विद्यालय हितार्थ समर्पित व्यक्तित्व,शासकीय माध्यमिक विद्यालय भनपुरा-02 में पदस्थ माध्यमिक शिक्षिका लिली शालनी जोसेफ की सेवा निवृत्त पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
सेवानिवृत्ति समारोह में मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षाधिकारी कटनी श्रीमती नीरजा मीता अर्नाल्ड उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक संवैधानिक रूप से भले ही सेवानिवृत्त हो जाता है,परंतु जीवन भर वह शिक्षक ही रहता है,एक शिक्षक सदा राष्ट्र,समाज के प्रति समर्पित होकर पूर्ण सेवभाव से कार्य करता है l
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं युवा नेतृत्व,अखिल पांडेय ने कहा कि शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए आपका समर्पण अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि गाँवों के विकास के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है और शिक्षा इसकी प्रथम सीढ़ी है।
समारोह को प्राचार्य मझगवां दिलीप प्यासी,पूर्व प्राचार्य पिपरौध जे.पी.पांडेय,शिक्षक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी,प्रभारी प्राचार्य बिचुआ एश्वर्य मिश्रा,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश यादव,देवेंद्र कुल्हारा,जन शिक्षक रजनीश तिवारी एवं अजय त्रिपाठी, अभिनय मिश्रा ने भी संबोधित किया।
माध्यमिक विद्यालय शाहपुर के प्रभारी रमाशंकर राजू तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि जोसेफ मैडम से हमें सदैव सीखने को मिला।उनका व्यवहार,स्वभाव एवं कर्तव्यपरायणता उनके व्यक्तित्व का परिचायक है।वे अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सजीव मिसाल हैं तथा उनका सम्पूर्ण शिक्षकीय जीवन अनुकरणीय है।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्रीमती जोसेफ ने भावुक होते हुए कहा कि 16 वर्षों तक इस विद्यालय में कार्य करते हुए यह स्थान उनके लिए घर जैसा बन गया।बच्चे और शिक्षक एक परिवार की तरह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ किया जाना शेष है। बच्चे आगे बढ़ें, नए आयाम गढ़ें और राष्ट्र का नाम रोशन करें यही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होगा।उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जहाँ भी रहेंगी,अपने विद्यार्थियों से मानसिक रूप से जुड़ी रहेंगी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी श्री भगवत सोनी ने अत्यंत भावुक शब्दों में सभी उपस्थित अतिथियों,शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सत्या शुक्ला,सुरेश पांडेय,सूर्यकांत तिवारी,सुरजीत तिवारी,दिनेश पाली,रामप्रसाद कोल,देवेंद्र कुलहरा,पंकज पंवार,अजय त्रिपाठी,अभिनय मिश्रा, के.के. द्विवेदी,रामेश्वर पटले,अनुराग दुबे, दिनेश्वर पटेल,राहुल जैन,तक्षशिला बाल निकेतन की प्राचार्य श्रीमती साधना तिवारी,श्रीमती दीप्ति चौबे सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ, ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित शिक्षकों द्वारा इस अवसर पर श्रीमती जोसेफ का शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया समारोह में जोशफ़ मैडम की परिजन,स्वजन एवं शुभचिंतको की भी उपस्थिति रहीl

