दलित ओबीसी मायनोरिटी आदिवासी डोमा परिसंघ कटनी जिला अध्यक्ष बने पूर्णेश उइके
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दलित ओबीसी माइनोरिटी एवं आदिवासी संगठनों के परिसंघ (डोमा) की प्रांतीय बैठक शनिवार 23 मई 2026 को भोपाल स्थित एल.एन. होटल आईएसबीटी में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक न्याय, आरक्षण, संगठन विस्तार एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष इंजी. ए.आर. सिंह ने की।मध्य प्रदेश डोमा परिसंघ के प्रदेश महासचिव नरेंद्र चौधरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक सुधार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। इसी दौरान संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई, जिसमें कटनी जिले से पूर्णेश उइके को डोमा परिसंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।पूर्णेश उइके की नियुक्ति पर बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में सर्वश्री आर.एन. ठाकुर, जी.पी. कबीरपंथी,बसंत खरे, डॉ. पी.डी. महंत, जे.के.मालवीय, लक्ष्मण सिंह सिलोटे, गौरीशंकर सूर्यवंशी, डॉ. रविकांत उइके, के.सी. अहिरवार, तरुण राजोरिया, आशीष रायपुरिया,तेजेंद्र राउत, डॉ. के.के.बच्चन,महेश कुमार वर्मा “अक्षर”, दिनेश पचौरी, ब्रजेश पचौरी.हरिवंश राय, रवि कटारिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

