कटनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर लघु वेतन कर्मचारी संघ ने माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम का,सौपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि संघ की प्रांतीय प्रबंध समिति भोपाल के निर्देशानुसार कटनी जिले में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी स्थाई कर्मी की 04 सूत्रीय मांगों का माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर कटनी के माध्यम से सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगे समस्त विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनाया जाए,स्थाई कर्मी को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए और उन्हें नियमित करते हुए शासन नियमानुसार समस्त लाभ प्रदान किया जाए, आदिम जाति कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन स्थाई कर्मी को ई अटेंडेंस उपस्थिति से मुक्त किया जाए अन्य मांग का ज्ञापन संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम के नेतृत्व में सौंपा गया उक्त कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी सदस्य गण सर्व श्री मनोज श्रीवास संदीप गुप्ता अजीमुद्दीन शाह मनोज दहिया नीलेश पौराणिक भागीरथ तिवारी अध्यक्ष स्थाई कर्मी संघ बबलू चौधरी अंजू माली अर्चना सेन हरीश बेन धर्मेंद्र राज सोहन दहिया विजय नीरज पटेलरुचि विश्वकर्मा दयाशंकर अन्य उपस्थित रहे।

