कटनी,थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपी को गाड़ी सहित किया गिरफ्तार,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/थाना रंगनाथनगर अपराध क्रमांक 192/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट गिरफ्तार आरोपी- सौरभ चौधरी पिता बाबू लाल चौधरी उम्र 22 साल नि.ज्ञान विद्या मंदिर के पास फारेस्टर वार्ड झर्राटिकुरिया थाना रंगनाथनगर जिला कटनी
जप्ती – 1) 54 लीटर शराब कीमती करीबन 30,000 /- रूपये 2) बिना नम्बर की सफेद वर्गमैन गाडी कीमती करीबन 1,00,000 /- रूपये ।
दिनांक 21/03/2026 को दौरान पेट्रोलिंग के सूचना मिली कि ओ.एफ.के.ग्राउण्ड के पास एक व्यक्ति बडी मात्रा मे अवैध शराब लिये अपनी बिना नम्बर की सफेद वर्गमैन गाडी मे बैठा है जो रंगनाथनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुची जहा देखा कि एक व्यक्ति एक सफेद रंग की बिना नम्बर की वर्गमैन गाडी में प्लास्टिक की बोरी रखे हुये दिखाई दिया जो संदेह्स्पद स्थिति को देखते हुये पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकडकर बोरियो तथा गाडी की डिग्गी को खोलकर देखा जिसके अंदर काफी मात्रा में शराब रखे हुये मिला कुल 54 लीटर शराब मिलने से संदेही से नाम पता पूछने पर सौरभ चौधरी बताया जो शराब के संबध में कागजाद नही होना बताया जो आरोपी के विरूध्द 34(2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबध्द किया गया । आरोपी के पूर्व में भी कई अपराध है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
पुलिस कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका
उप.निरी.अरूणपाल सिंह थाना प्रभारी रंगनाथनगर, सउनि अनिल तिवारी सउनि बहादुर सिंह,महेन्द्र दुबे, लालजी यादव, एनआरएस संदीप,रमजान की सराहनीय भूमिका रही ।

