चोरी गये आटो को चंद घण्टो मे आरोपी सहित कोतवाली पुलिस ने किया बरामद
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी हेत लगातार अभियान चलाया जाता रहा है एवं समय समय पर काम्बिंग गस्त कर आदतन आरोपियों की धरपकड़ किये जाने हेतु थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।इसी के तारतम्य में थाना कोतवाली कटनी में दिनांक 07.05.2026 को विजय बाबू जयसवाल निवासी शास्त्री कालोनी गली नं 02 कटनी के द्वारा बताया गया की वह आटो चला कर गुजर बसर करता है दिनांक 05.05.2026 को आटो सुधरवाने बस स्टेण्ड में राजू मिस्त्री के यहां खड़ा किया था, दिनांक 06.05.26 को देखा तो आटो वहां नहीं था। राजू मिस्त्री से पूछने पर कोई जानकारी नहीं बताया, आस पास तलाश किया तो आटों के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने पर रिपोर्ट करने आया है।. आवेदक की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अपराध कं 454/26 धारा 303(2) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।घटना की सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय एवं चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड नेहा मोर्य द्वारा संयुक्त टीम गठित कर चोरी गये आटो एवं चोर की पता तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबिर एवं सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से आटो की लोकेशन एवं रूट का पता करने पर आटो मरघटाई की ओर जाना पाया गया। टीम के द्वारा आटो को मरघटाई के पीछे सुनसान क्षेत्र में छाडीयो में छुपाने का प्रयास करते हुए एक नाबालिग को पकडा गया। पूछताछ में अपधारी बालक के द्वारा स्वयं को पटना बिहार का निवासी होना बताया एवं कटनी आने के संबंध में बताया की पूर्व मे परिवार सहित एनकेजे क्षेत्र में रहते थे जो सब बेचकर बिहार में रहने चले गये है। विधिवत् कार्यवाही कर चोरी गया आटो का बरामद किया गया ।
बरामद मशरूका
आटो क MP21R3082 कीमती 03 लाख रूपये
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,अति.पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उनि नेहा मोर्या,सउनि दीपेन्द्र शर्मा,मनोज पटेल,नीरज पाण्डेय,अनमोल सिंह, सतेन्द्र सिंह,मंसूर हुसैन,दिनेश सेन की अहम भूमिका रही है।

