आस्थाना शहीद बहादुर खान सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक का आगाज, परचम कुशाई की रस्म अदा

 आस्थाना शहीद बहादुर खान सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक का आगाज, परचम कुशाई की रस्म अदा

आस्थाना शहीद बहादुर खान सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक का आगाज, परचम कुशाई की रस्म अदा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। आस्थाना शहीद बहादुर खान सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक का शुभारंभ परचम कुशाई की रस्म के साथ श्रद्धा और अकीदत के माहौल में किया गया। दरगाह शरीफ में 21 मई को परचम कुशाई की रस्म अदा की गई, वहीं 22 मई को सुबह 9 बजे मजार शरीफ पर गुस्ल शरीफ की रस्म संपन्न हुई।

उर्स मुबारक के अवसर पर दरगाह शरीफ में मुल्क में अमन, भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआएं की गईं। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर चादर पेश की और उर्स की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।

कमेटी द्वारा शहरवासियों से अपील 

की गई है कि 23 मई को आयोजित होने वाले शानदार कव्वाली मुकाबले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएं। कव्वाली मुकाबले में साहब वारसी कव्वाल एंड पार्टी देवा शरीफ तथा असलम अकरम वारसी कव्वाल एंड पार्टी मुरादाबाद अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर मोहम्मद शकील (अध्यक्ष), मोहम्मद जावेद, सचिन, हाजी अब्दुल कादिर, मुन्ना भाई, गुलाम ख्वाजा, नियाजी भाई, शमीम बानो, महफूज भाई, हाजी बदरूद्दीन, सैयद नाजिम अली, इमरान फरीदी, काजी मोहम्मद सलीम, मोहम्मद सिकंदर, मोहम्मद सिराज तेली, मोहम्मद वहीद, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद समीर, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद मोईन, मोहम्मद नियाज, शेख ईदु सहित उर्स कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

आस्थाना शहीद बहादुर खान सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक का आगाज, परचम कुशाई की रस्म अदा

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post