बड़वारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका को नर्मदापुरम से किया दस्तयाब

बड़वारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका को नर्मदापुरम से किया दस्तयाब

बड़वारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका को नर्मदापुरम से किया दस्तयाब

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान”अभियान के तहत गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिक बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

दिनांक 06.05.2026 को फरियादिया द्वारा थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी लगभग 14 वर्षीय पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। फरियादिया को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 25.05.2026 को नाबालिक बालिका को नर्मदापुरम से सकुशल दस्तयाब किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया गया।

 पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका

मथाना प्रभारी उनि. के.के. पटेल,सउनि सतेंद्र सिंह, नितेश डोंगरे एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही।

बड़वारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका को नर्मदापुरम से किया दस्तयाब

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post