कटनी के ग्राम पंचायत विस्तरा में खुली खदान में मासूम की मौत से क्षेत्र में शोक जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने संभाला मोर्चा

 कटनी के ग्राम पंचायत विस्तरा में खुली खदान में मासूम की मौत से क्षेत्र में शोक
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने संभाला मोर्चा,

कटनी के ग्राम पंचायत विस्तरा में खुली खदान में मासूम की मौत से क्षेत्र में शोक जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने संभाला मोर्चा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। ग्राम पंचायत बिस्तरा में स्थित एक खुली खदान में सुजीत कोल के मासूम बालक के गिर जाने की दुःखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया तथा एसडीआरएफ टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना करवाया।

बताया जाता है कि कई घंटों तक चले कठिन और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अशोक विश्वकर्मा लगातार मौके पर मौजूद रहे और बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। उनकी तत्परता, प्रशासनिक समन्वय एवं मानवीय संवेदनशीलता के चलते राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आई। अंततः एसडीआरएफ टीम द्वारा मासूम बालक के शव को खदान से बाहर निकाला गया।

दुःख की इस घड़ी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ही घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

घटना के बाद अशोक विश्वकर्मा ने क्षेत्र में मौजूद खुली खदानों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से सभी खुली खदानों के चारों ओर सुरक्षा के लिए टार फेंसिंग एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।

अशोक विश्वकर्मा ने संबंधित विभागों को क्षेत्र

 की सभी खुली खदानों का सर्वे कर शीघ्र सुरक्षा कार्य पूर्ण कराने के निर्देश देने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई अन्य परिवार इस प्रकार की दर्दनाक घटना का शिकार न हो। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है और ग्रामीणों में प्रशासन से सुरक्षा उपायों को लेकर तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा बढ़ गई है।

कटनी के ग्राम पंचायत विस्तरा में खुली खदान में मासूम की मौत से क्षेत्र में शोक जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने संभाला मोर्चा


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post