कटनी,रफ़ी अहमद किदवई वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटी का किया गया,गठन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/,कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड.अमित शुक्ला ने संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है और प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार गुप्ता जी, रमेश मिश्रा जी, रमेश अहिरवार जी, कैलाश कनौजिया जी, सुमन रजक जी, मोनू बर्मन जी, राकेश कोल जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।सभी अतिथियों ने नवगठित वार्ड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।वार्डवासियों एवं कांग्रेसजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।

