भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं,राष्ट्रसेवा का माध्यमरभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर जोर,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल का स्वागत

भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं,राष्ट्रसेवा का माध्यमरभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर जोर,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल का स्वागत,,

भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं,राष्ट्रसेवा का माध्यमरभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर जोर,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल का स्वागत

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल के कटनी आगमन पर भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल का स्वागत किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, पिछड़ा वर्ग समाज के बीच जनसंपर्क अभियान, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करे। श्री विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर जनसंपर्क को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं एकजुटता से ही संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल ने जिला अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि कटनी जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में जोश एवं सक्रियता दिखाई दे रही है। वह संगठन के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा.निर्देश देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर राकेश यादव, उपाध्यक्ष देवेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष प्रदीप साहू, उपाध्यक्ष प्रशांत मालवी, जिला मंत्री सुनील विश्वकर्मा, कार्यालय मंत्री अमित साहू, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल सराफ, मीडिया प्रभारी मुन्नालाल यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवराज विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, रामचंद चौधरी, गोरखनाथ पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं,राष्ट्रसेवा का माध्यमरभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर जोर,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल का स्वागत


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post