पुलिस कर्तव्यों के साथ साथ मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करती कटनी पुलिस की तस्वीर

 पुलिस कर्तव्यों के साथ साथ मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करती कटनी पुलिस की तस्वीर

पुलिस कर्तव्यों के साथ साथ मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करती कटनी पुलिस की तस्वीर

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा,पुलिस के प्रत्येक कर्मचारियों को अपने सामाजिक दायित्वों के पालन हेतु,वृद्ध, महिला, बच्चों,घायलों ,सामाजिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की मानवीय आधार पर तत्काल हरसंभव सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के पालन में सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी द्वारा विगत दिनों बीट भ्रमण के दौरान, देखा कि 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला आहतोबाई जंगल के रास्ते से पैदल चलकर अपने घर जा रही थीं। लंबे समय तक पैदल चलने एवं भीषण गर्मी के कारण जब वह अत्यधिक थक गईं तो सड़क किनारे बैठ गईं। अत्यधिक गर्मी एवं प्यास के कारण उनकी स्थिति कमजोर हो चुकी थी तथा उनका कंठ सूख गया था। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी द्वारा मानवता का परिचय देते हुए बुजुर्ग महिला को तत्काल पानी पिलाया गया एवं उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सुरक्षित रूप से उनके निवास तक पहुंचाया गया।पुलिस की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों ने कहा कि पुलिस का यह व्यवहार समाज में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।

पुलिस कर्तव्यों के साथ साथ मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करती कटनी पुलिस की तस्वीर

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post