थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध नलकूप खनन पर बड़ी कार्रवाई,बोरिंग मशीन सहित ट्रक जप्त
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ पटना /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ,संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (विजयराघवगढ़)वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बरही निरी.अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में दिनांक 18/05/2026 को ग्राम उबरा थाना बरही क्षेत्र में कार्रवाई की गई।दिनांक 18/05/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उबरा थाना बरही क्षेत्र में बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन द्वारा नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक ट्रक (क्रमांक CG 07 CT 0810) में रोटरी बोर मशीन लगाकर नलकूप खनन किया जा रहा था। जिसे चालक राधेश्याम केवट पिता रामकिशोर केवट उम्र 27 साल निवासी परासी थाना मानपुर जिला उमरिया मध्यप्रदेश आपरेट कर रहा था। उक्त वाहन चालक से बोरिंग की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, परंतु उनके द्वारा कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश अनुसार जिले में लागू प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त ट्रक को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 223(a), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस की,इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका
थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे,सहायक उपनिरीक्ष दिनेश सिंग बघेल, सतीश हल्दकार,विवेक श्रीवास्तव आर विवेक यादव की सराहनीय भूमिका रही।

