चौकी खितौली थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्राली जप्त कर की कार्यवाही,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है | दिनांक 15/05/26 को दौरान इलाका गस्त के समय मुखबिर द्वारा अवैध रेत परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम जगुआ के नदी घाट से लगे हुए क्षेत्र पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई | दौरान रेड कार्यवाही पर अवैध रेत परिवाहन करने वाले कुल चार ट्रैक्टर मय ट्राली के जो सभी ट्रैक्टर रेत से भरे हुए थे जो क्रमशः पहला पॉवरट्रेक कंपनी का नीले रंग का , दूसरा सोनालिका कंपनी का नीले रंग का , तीसरा पॉवर ट्रेक कंपनी का नीले रंग का व चौथा फरमा कंपनी का नीले रंग का अवैध रेत का परिवाहन करते हुए मिले जो सभी की ट्रालियों में रेत लोड मिली जो उक्त चारों ट्रैक्टरो ट्रालियो समेत अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर चारों ट्रैक्टरो ट्रालियो को जप्त किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियो को सुरक्षित चौकी परिसर में खड़ा कराया गया |
पुलिस कार्यवाही मेंविशेष भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे,चौकी खितौली प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा,अंकित बड़गैया,दिलीप कोल , सैनिक, श्यामनारायण चतुर्वेदी की विशेष भूमिका रही । चौकी खितौली थाना बरही पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी |

