कटनी,अचीवर्स कोचिंग क्लासेस में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

 कटनी,अचीवर्स कोचिंग क्लासेस में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

कटनी,अचीवर्स कोचिंग क्लासेस में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। अचीवर्स कोचिंग क्लासेस द्वारा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक विश्वकर्मा ने कहा

कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है, लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी उतनी ही आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन एवं तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि यदि तकनीक का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो वह भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकती है।उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन,आत्मविश्वास एवं निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं ईमानदारी से प्रयास करना जरूरी है। उनके प्रेरणादायक उद्बोधन को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सराहा।अचीवर्स कोचिंग क्लासेस के संचालकों एवं शिक्षकों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास करना भी है। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कटनी,अचीवर्स कोचिंग क्लासेस में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post