समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नागरिकों से उपस्थित होने की अपील सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मेयर इन काउंसिल सभागार में होगी जनसुनवाई

 दिनांक 12 मई मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नागरिकों से उपस्थित होने की अपील सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मेयर इन काउंसिल सभागार में होगी जनसुनवाई

समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नागरिकों से उपस्थित होने की अपील सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मेयर इन काउंसिल सभागार में होगी जनसुनवाई

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (11 मई) – आमजन की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण को लेकर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जा रही महापौर जनसुनवाई नागरिकों के लिए एक सशक्त एवं भरोसेमंद मंच बनकर सामने आ रही है। इस पहल के माध्यम से शहरवासी अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख पा रहे हैं, जिससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित होती जा रही है।नगर निगम कटनी द्वारा मंगलवार 12 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मेयर इन काउंसिल सभागार में महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। शहर के विभिन्न वार्डों से नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर उपस्थित हो सकते हैं।जनसुनवाई के दौरान नागरिकों को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष सीधे अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा। प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।जनसुनवाई में नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की जा सकेगी। इससे नागरिकों को अलग-अलग शाखाओं के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और एक ही स्थान पर समाधान की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शहरवासियों से अपील* की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु जनसुनवाई में उपस्थित होकर इस पहल का लाभ उठाएं, ताकि समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नागरिकों से उपस्थित होने की अपील सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मेयर इन काउंसिल सभागार में होगी जनसुनवाई


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post