कटनी,85वाँ सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलेह उर्स मुबारक रंग महफिल व लंगर के साथ सम्पन्न

 कटनी,85वाँ सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलेह उर्स मुबारक रंग महफिल व लंगर के साथ सम्पन्न

कटनी,85वाँ सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलेह उर्स मुबारक रंग महफिल व लंगर के साथ सम्पन्न

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। आस्ताना हज़रत शहीद बहादुर खान सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलेह दरगाह शरीफ, कटनी में आयोजित चार दिवसीय 85वें उर्स मुबारक का समापन रंग महफिल एवं लंगर भंडारे के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उर्स के दौरान परचम कुशाई, गुस्ल शरीफ, मिलाद शरीफ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उर्स मुबारक के अवसर पर 23 मई को हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल

 जनाब असलम अकरम वारसी एवं साहब वारसी कव्वाल एंड पार्टी द्वारा सूफियाना और देशभक्ति से ओतप्रोत कलाम पेश किए गए, जिनका उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजू सूरी रहीं, जिनका उर्स कमेटी द्वारा सम्मान किया गया। अपने संबोधन में महापौर ने कहा कि बाबा का आशीर्वाद एवं जनता के सहयोग से उन्हें नगर का प्रथम नागरिक बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नगर में भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने विजय राघवगढ़ रियासत के सेनापति शहीद बहादुर खान के बलिदान को याद करते हुए कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर शहीद हुए वीर सेनापति की स्मृति में आयोजित यह उर्स नगर के गौरव का प्रतीक है।उर्स के मौके पर खुरई से जमील बाबा भी दरगाह पहुंचे और बाबा के दरबार में हाजिरी देकर सभी को अपनी दुआओं से नवाजा। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जनाब नवाब खान की सुपुत्री सानिया अफरोज को कक्षा 10वीं में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उर्स कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए जनाब नवाब खान का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर उर्स कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील, सचिव मोहम्मद जावेद, जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष हाजी अब्दुल कादिर मुन्ना भाई, जिला हज कमेटी अध्यक्ष गुलाम ख्वाजा नियाजी, आदिल अहमद सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में हाजी बदरूद्दीन, हाजी ओवैस अहमद, हाजी याकूब भाई, महफूज भाई, एमपीबी मोहम्मद सिकंदर बड़वारा, मोहम्मद सिराज तेली, सैयद नाजिम अली, काजी मोहम्मद सलीम, इमरान फरीदी, अहमद कुरैशी, आरिफ खान, सी.एल. पाण्डेय, गुलाम जफर, आफताब अली, अहसान नियाजी, पप्पू भाई, मोहम्मद इरफान, राजा भाई, मोहम्मद समीर, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद हसन, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद कयूम, मोहम्मद लाइक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।24 मई को कुल की महफिल एवं विशाल लंगर भंडारे के आयोजन के पश्चात उर्स मुबारक का समापन किया गया। अंत में कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील एवं सचिव मोहम्मद जावेद ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत मंडल एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कटनी,85वाँ सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलेह उर्स मुबारक रंग महफिल व लंगर के साथ सम्पन्न



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post